Saturday, January 11, 2020

मैच फीस बढ़ेगी तो ही IPL की रणजी से बराबरी: गावसकर

नई दिल्लीदुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नमेंट रणजी ट्रोफी में जब तक खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी भरकम इजाफा नहीं किया जाता, तब तक यह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बराबरी नहीं कर सकती। रणजी ट्रोफी खेलने के लिए एक खिलाड़ी को प्रति मैच लगभग ढाई लाख रुपये मिलते हैं लेकिन कुछ समय पहले तक खिलाड़ियों को काफी कम मैच फीस मिलती थी। इस इजाफे के बावजूद इस प्रथम श्रेणी टूर्नमेंट से खिलाड़ियों को होने वाली कमाई मामूली है। गावसकर ने कहा, ‘रणजी ट्रोफी पर आईपीएल का दबदबा रहता है। जब तक कि मैच फीस में बड़ा इजाफा नहीं किया जाता तब इसे अनाथ और भारतीय क्रिकेट का रिश्ते का गरीब भाई ही माना जाएगा।’ पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया में 1985 में बेनसन एंड हेजेस विश्व सीरीज में खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम की अगुआई करने वाले महान बल्लेबाज गावसकर यहां 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QGYvbF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support