Sunday, January 12, 2020

NZ दौरा: टी20 टीम में रोहित की वापसी, सैमसन बाहर

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यू जीलैंड दौरे पर 5 टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए क्रिकेट टीम का ऐलान रविवार को किया। इस दौरे पर उसे 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं, जिसके लिए अभी टीम घोषित नहीं की गई है। टी20 टीम में उपकप्तान की वापसी हुई है जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज से आराम दिया गया था। रोहित ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दिसंबर में टी20 सीरीज खेली थी। युवा विकेटकीपर को मौका नहीं मिला है। ऋषभ पंत ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। पढ़ें, विराट कोहली की कप्तानी में ही टीम टी20 सीरीज खेलेगी। विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया ने साल की पहली टी20 सीरीज श्रीलंका को 2-0 से हराकर जीती। केरल के संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में पुणे में मौका दिया गया लेकिन वह केवल 2 गेंद खेल सके और 6 रन बना पाए। टी20 टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 8 मैच वॉइट बॉल सेभारत का न्यू जीलैंड दौरा टी20 सीरीज से शुरू होगा जो 24 जनवरी से 2 फरवरी तक खेली जाएगी। 5 से 11 फरवरी तक वनडे और 21 फरवरी से 4 मार्च तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को वाइट बॉल से 8 मैच खेलने हैं। ऐसा है पूरा शेड्यूल इस दौरे की शुरुआत 24 जनवरी से टी20 मुकाबले से होगी। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 26 जनवरी को ईडन पार्क में खेला जाएगा, जबकि तीसरा टी-20 29 जनवरी को हैमिल्टन में होगा। चौथा टी-20 31 जनवरी को वेलिंगटन में और 5वां मैच 2 फरवरी को माउंट माउंगानुइ खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2tepulZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support