Saturday, January 4, 2020

SA vs ENG: एंडरसन ने इंग्लैंड का पलड़ा भारी रखा

केपटाउनअनुभवी तेज गेंदबाज और जेम्स एंडरसन की अगुआई में इंग्लैंड ने शनिवार को यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 215 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से अब भी 54 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 269 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से केवल सलामी बल्लेबाज (88) और वॉन डर डुसेन (68) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 117 रन की शतकीय साझेदारी की। इन दोनों के अलावा क्विंटन डि कॉक (20) और वेर्नोन फिलैंडर (नाबाद 13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए हैं। देखें, इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने 34 रन देकर तीन विकेट जबकि ब्रॉड और सैम करन ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं। एंडरसन ने केलविन एंड से नई गेंद से दो विकेट लिए। तेज गेंदबाजों ने बाकी सभी विकेट दूसरे छोर से लिए। बेन स्टोक्स ने दूसरी स्लिप में चार कैच लिए जिनमें से तीन कैच उन्होंने डाइव लगाकर लिए। ब्रॉड ने पहले स्पैल में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पीटर मलान (5) और जुबैर हमजा (5) को पविलियन की राह दिखाई जबकि एंडरसन ने छोर बदलने के बाद फाफ डु प्लेसिस (1) का कीमती विकेट लिया। इन तीनों बल्लेबाजों ने स्लिप में कैच दिया। वॉन डर डुसेन को भी एंडरसन की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन रिव्यू से पता चला कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था। इससे पहले इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 262 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह अपने इस स्कोर में केवल 7 रन ही जोड़ पाया। पेसर कागिसो रबाडा ने एंडरसन को स्लिप में कैच कराया। ओली पोप 61 रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZOZMjG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support