Friday, January 24, 2020

U19 वर्ल्ड कप: NZ को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा भारत

ब्लोमफोंटेन सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतकों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई और अथर्व अंकोलेकर की शानदार गेंदबाजी से ने शुक्रवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में न्यू जीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से 44 रन से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने अपने ग्रुप में श्रीलंका और जापान को भी हराया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जब 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 103 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 23-23 ओवर का कर दिया गया। भारत ने यशस्वी जायसवाल (नाबाद 57) और दिव्यांश (नाबाद 52) की शानदार पारियों से बिना किसी नुकसान के 115 रन बनाए। न्यू जीलैंड की टीम को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्वति से जीत के लिये 192 रन का लक्ष्य मिला। उसने धमाकेदार शुरुआत की और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 99 रन था लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में बाद में उसके विकेट उखड़ते गए और आखिर में पूरी कीवी टीम 21 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। न्यू जीलैंड के चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें सलामी बल्लेबाज रियास मारियू ने सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि फर्गुस लेलमैन ने 31 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से लेग स्पिनर बिश्नोई ने 30 रन देकर चार और बायें हाथ के स्पिनर अंकोलेकर ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय टीम ने इस तरह से ग्रुप ए में अपने सभी तीन मैच जीतकर शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड की टीम हार के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने में सफल रही।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Gj2bdD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support