Monday, January 6, 2020

भारत vs श्रीलंका: पिच गीली होने से BCCI नाराज

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच में इस बात की उम्मीद कभी नहीं की जा सकती कि बारिश के दौरान पिच पर जो कवर डाले गए हों वो फटे हुए हों और उनसे पानी रिसकर पिच पर पहुंचे। इतना ही नहीं सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग किया जाए। लेकिन ये सभी नजारे रविवार शाम गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में देखने को मिले, जहां भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला पहला T20 मैच बारिश और फिर पिच गीली होने के कारण रद्द कर दिया गया। यह बात बीसीसीआई को पसंद नहीं आई है, जो अब मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है और इसका सीधा असर नए राज्य संघ के कम अनुभव पर पड़ेगा। उन्होंने भौमिक और सीईओ राहुल जौहरी पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने कहा, 'इस तरह की चीजें होंगी क्योंकि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के बाद सभी संघों के अधिकारियों के सामने इस तरह की चीजें आएंगी। किसी भी संघ के पास मौका नहीं है कि वो निरंतरता में चीजों को प्लान करे। आज के दौर में पूरी दुनिया में हित धारकों के लिए निरंतरता सबसे बड़ी चिंता का विषय है।' उन्होंने कहा, 'संघों को कभी इस तरह के मामले सुलझाने का मौका नहीं दिया गया। मुझे लगता है कि इसके लिए काफी हद तक बीसीसीआई क्यूरेटर और सीईओ को जिम्मेदार ठहराना चाहिए, जिनको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए था कि स्टेडियम में बुनियादी जरूरत की चीजें मौजूद हैं।' एक अन्य अधिकारियों ने प्रशंसकों की निराशा की बात कही जो बाकी का मैदान सूखा होने और सिर्फ पिच गीली होने के कारण निराश लौटे। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई पूर्व अधिकारी, सलाहकार के तौर पर भी उनके साथ होता तो इससे मदद मिलती। उन्होंने कहा, 'सर्वोच्च अदालत के आदेश के कारण हम पूर्व अधिकारियों से सलाह लेने से डरते हैं। कोर्ट ने हालांकि एक आदेश में कहा है कि हम पूर्व अधिकारियों को सलाहकार के तौर पर ले सकते हैं लेकिन हम जोखिम नहीं लेना चाहते। प्रशंसकों ने जो महसूस किया उससे हम निराश हैं। कुछ लोग तो काफी दूर से गुवाहाटी आए थे लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं।' इस मामले में जब एक पूर्व अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय के साथ नए अधिकारी सब कुछ सीख जाएंगे। पूर्व अधिकारी ने कहा, 'हमें सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाली नए अधिकारियों की टीम पर पूरा भरोसा है। वह सभी संघों के साथ अच्छे से काम करने के लिए जल्द से जल्द कुछ करेंगे ताकि किसी और अन्य स्थल पर प्रशंसकों को इस तरह की चीजों का सामना न करना पड़े।' जब बीसीसीआई के एक अधिकारी से इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि क्रिकेट संचालन क्रिकेट के महाप्रबंधक सबा करीम इस मामले में टिप्पणी करने को लेकर सही शख्स होंगे। करीम ने इस मामले में कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मामले नहीं देखता, लेकिन एक बार जब मुख्य क्येरटर की रिपोर्ट आ जाएगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QSDeL1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support