मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। खास है कि भारत ने प्लेइंग-XI में लोकेश राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा, तीनों ही ओपनरों, को शामिल किया है। श्रीलंका को टी20 सीरीज में 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया की टक्कर अब पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से वनडे में है। पिछले साल भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वॉर्नर और स्मिथ जैसे बड़े नामों की गैरमौजूदगी के बावजूद जीत हासिल की थी। पांच मैचों की वनडे सीरीज 0-2 से पिछड़ने के बावजूद उसने 3-2 से जीत ली थी। देखें, मुंबई में मौसममुंबई वनडे के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। मौसम की बात करें तो यह सामान्य ही रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय ही नहीं बल्कि सूर्यास्त के बाद भी खिलाड़ियों को सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम में खेलना पड़ सकता है। दोपहर 2 बजे तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है जबकि शाम 7 बजे यह 25 डिग्री रह सकता है। वानखेड़े की पिचमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिच हमेशा की तरह बैटिंग फ्रेंडली रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि ओस अपना असर दिखा सकती है जिसके कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बोलिंग को तरजीह दे सकती है। इस मैदान पर पिछला वनडे मैच भारत और न्यू जीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2017 को खेला गया था जिसमें मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का रेकॉर्ड 17 अक्टूबर 2007 को इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे खेला गया जिसमें भारत 2 विकेट से जीता। इससे पहले 1996 और 2003 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 1-1 वनडे में मेहमान टीम ही जीती। वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रेकॉर्ड शानदार है। उसने भारत के खिलाफ इस मैदान पर 3 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीत दर्ज की। प्लेइंग-XIभारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और केन रिचर्ड्सन
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NoeHMG






0 comments:
Post a Comment