माउंट माउंगानुईन्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच में नियमित कप्तान को आराम दिया गया और उनकी जगह ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। रोहित ने रविवार को इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित की 100वीं टी20 इंटरनैशनल पारीरोहित शर्मा अपने करियर की 100वीं टी20 इंटरनैशनल पारी खेलेंगे। उन्होंने अब तक 107 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं, जिनमें कुल 2713 रन बनाए। उनके नाम टी20 इंटरनैशनल में 4 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी रोहित ने टॉस जीतकर बताया कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे और वह नंबर-3 पर आएंगे। संजू सैमसन के साथ लोकेश राहुल ओपनिंग करेंगे। पांचवें टी20 के लिए प्लेइंग-XI भारत- लोकेश राहुल, संजू सैमसन, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38XIsfO






0 comments:
Post a Comment