Friday, February 7, 2020

चहल का दांव पड़ा उल्टा, महिला क्रिकेटर ने लिए मजे

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर दो वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पहली वजह उनकी करिश्माई बोलिंग हैं, जबकि दूसरी वजह उनका हरफनमौला मिजाज है। वह मैदान पर हों या बाहर हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं और अगर बात सोशल मीडिया की हो तो चहल का जवाब नहीं होता। लेकिन, इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने उल्टे उनके मजे ले लिया। दरअसल, महिला क्रिकेट की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेलबर्न में वापस आकर अच्छा लगा...। इस तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने भी कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा- 666666 और साथ में मजे लेने वाली इमोजी भी डाली। वह यहां शायद कहना चाह रहे होंगे कि एक ओवर में सभी सिक्स लगाना, लेकिन इसका अंदाज मजाकिया था। इस पर अपनी हाजिर जवाब के लिए मशहूर वेट ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- हां, अगर आप बोलिंग करें तो...। इसके साथ ही उन्होंने भी इमोजी डाली। क्रिकेट फैंस तो इसके बाद चहल के पीछे ही पड़ गए। कुछ ने तो उनसे सवाल किया- भाई आप क्यों छेड़ते हो, जबकि आपको पता है कि जवाब करारा मिलेगा। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार था जब दोनों क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींची है। बता दें कि चहल जहां न्यू जीलैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं तो वेट ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां वह त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39jmBje
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support