नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी भले ही कुछ दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। लेकिन करीब 7 महीने से क्रिकेट से दूर धोनी ने अपनी नई राहें तलाश ली हैं। धोनी का नया विडियो देखकर तो यही लगता है कि उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान पर भी काम करना शुरू कर दिया है। धोनी किसान बन गए हैं और अब वह जैविक (ऑर्गेनिक) खेती सीख रहे हैं। इन दिनों वह खरबूजा और पपीता उगाने का गुर सीख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर करीब दो मिनट का एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं। वह बीज रोपण से पहले बुआई की जगह पर धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते हैं। इसके बाद धोनी किसानी में एक्सपर्ट अपनी टीम के साथ बुआई शुरू करते हैं। उन्होंने इस विडियो को कैप्शन दिया है, 'रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि इतना उत्सुक हूं।' 38 वर्षीय धोनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं। तभी से उनके संन्यास की अटकलें भी खूब लगाई जाती रही हैं लेकिन धोनी ने अभी तक संन्यास पर कोई फैसला नहीं लिया है। वह अगले महीने के आखिर में शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) की कमान संभालने को एक बार फिर तैयार हैं। इस टूर्नमेंट की तैयारी के लिए धोनी एक मार्च से चेन्नै में अपनी टीम के साथ अभ्यास भी शुरू कर देंगे। क्यास यह भी हैं कि यह सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप मिशन का हिस्सा भी बन सकता है। साथ ही उनके संन्यास की अटकलें भी खूब चलती रहती हैं। शायद ऑर्गेनिक खेती भी हो सकती है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2uBdfAG






0 comments:
Post a Comment