Thursday, February 20, 2020

पाक खिलाड़ी बोला- ये बोलर बॉल टैम्परिंग में माहिर

कराची पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य व (PSL) फ्रैंचाइजी कराची किंग्स के कप्तान ने तीन गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इन गेंदबाजों में पाकिस्तान के वहाब रियाज व सोहेल खान और इंग्लैंड के रवि बोपारा शामिल हैं। 'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि इमाद ने पीएसएल मैच रेफरी रोशन महानामा के साथ पीएसल की सभी टीमों के कप्तानों की एक बैठक में यह चौंकाने वाला खुलासा किया। बैठक के दौरान महानामा ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ नहीं करे। इस बार पीएसएल में इस मामले में सख्ती बरती जाएगी। इस पर इमाद वसीम ने कहा कि कई गेंदबाज गेंद खराब करते हैं और पता भी नहीं चलता। महानामा ने उनसे पूछा कि वे कौन खिलाड़ी हैं, जो ऐसा करते हैं। लेकिन, इमाद ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच एक अन्य टीम पेशावर जल्मी के कप्तान डेरैन सामी ने अपनी बात रखनी शुरू की। इस बीच महानामा ने एक बार फिर इमाद को संबोधित कर कहा कि 'आपने कहा है तो आपको बताना चाहिए कि करने वाले खिलाड़ी कौन हैं।' इस पर इमाद ने वहाब रियाज, रवि बोपारा और सोहेल खान का नाम लिया। सोहेल खान और रवि बोपारा कराची किंग्स के लिए खेल चुके हैं, जिसके कप्तान इमाद हैं। रोशन महानामा से मुलाकात के बाद इमाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने मीटिंग के दौरान पीएसएल की भलाई के लिए बात की और सुझाव दिया कि अगर कोई खिलाड़ी बॉल टैम्परिंग करता है तो उसके कप्तान पर पाबंदी लगा देनी चाहिए, चाहे वह मैं ही क्यों न हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32a3vcM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support