नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और भारत की 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे अब ऐक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई के साथ एक वेब सीरीज साइन की है, जिसमें जोरावर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पीटीआई की एक खबर के मुताबिक इस वेबसीरीज को असम का एक प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीम हाउस प्रोजक्शन्स' बना रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़ीं नीता शर्मा ने बताया है कि युवराज की मां शबनम सिंह भी जल्दी ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी। युवराज सिंह की इस वेब सीरीज प्रोजेक्ट से लेखक विपिन उनियाल जुड़े भी हैं। विपिन उनियाल वही शख्स हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की नई आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की कहानी लिखी है। युवराज की इस वेबसीरीज में बॉलिवुड को और कुछ हस्तियों के जुड़ने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के ऐलान के वक्त युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी गुवाहटी में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि दुनिया को रियल युवराज सिंह और जोरावर सिंह देखने को मिलेंगे। यह वेब सीरीज में मेरे छोटे बेटे जोरावर पर आधारित है और एक मां होते हुए मुझे अपने बेटों पर बहू पर गर्व है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SEiokp






0 comments:
Post a Comment