Monday, February 10, 2020

साउदी ने बताया कोहली के खिलाफ कामयाबी का राज!

माउंट मोउंनगानुईअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार को आउट करने वाले न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इसका श्रेय अनुकूल पिचों को दिया । आकलैंड में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे समेत साउदी अब तक सभी प्रारूपों में कोहली को नौ बार आउट कर चुके हैं। साउदी ने कहा, ‘वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसकी ज्यादा कमजोरियां नहीं हैं। विकेट से नई गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है। यह सब पिच से मदद मिलने की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी हैं और वह शानदार फॉर्म में हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार हैं। मुझे नहीं पता था कि मैंने उसे सबसे ज्यादा बार आउट किया है।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा कि भारत पर वनडे सीरीज में मिली जीत पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी टीम इस प्रारूप में लगातार अच्छा खेल रही है और विश्व कप फाइनल तक पहुंची है। इसे भी पढ़ें- अगला मैच बे ओवल मैदान पर है जो हैमिल्टन और ऑकलैंड से अलग है। साउदी ने कहा कि न्यू जीलैंड के मैदानों के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है लेकिन यह दुनिया के किसी भी मैदान पर लागू होता है। उन्होंने कहा, ‘न्यू जीलैंड में खेलना अलग है। आपको अलग-अलग हालात में ढलना होता है। कुछ क्रिकेट मैदान हैं और कुछ रग्बी मैदान हैं। अलग-अलग मैदानों पर खेलना चुनौतीपूर्ण है।’ कोहली को सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज टिम साउदी- 9 जेम्स एंडरसन, ग्रीम स्वान- 8 बार मॉर्ने मॉर्कल, नाथन लायन, एडम जम्पा, रवि रामपॉल- 7 बार इसे भी पढ़ें- वनडे में विराट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज टिम साउदी, रवि रामपॉल- 6 बार तिसारा परेरा, एडम जंपा- 5 बार जेसन होल्डर, सूरज रांडीव, ग्रीम स्वान, जाय रिचर्डसन- 4 बार


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SBimJb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support