Wednesday, February 19, 2020

पुजारा ने इंग्लिश काउंटी ग्लूस्टरशर से अनुबंध किया

लंदनभारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ने बुधवार को इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के पहले छह मैचों के लिए ग्लूस्टरशर के साथ करार किया। भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी पुजारा ने अपनी ठोस तकनीक के कारण बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ग्लूस्टरशर के साथ उनका अनुबंध 12 अप्रैल से 22 मई तक के लिए है। क्लब की यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुजारा ने कहा, ‘मैं इस सत्र में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से वास्तव में उत्साहित हूं। क्लब का शानदार क्रिकेट इतिहास है और यह इसका हिस्सा बने और इसकी सफलता में योगदान देने का महत्वपूर्ण मौका है।’ क्लब ने पुजारा की लंबी अवधि तक बल्लेबाजी करने की क्षमता पर विचार किया। ग्लूस्टरशर को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। यह काउंटी टीम एक दशक में पहली बार काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-1 में खेल रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bQG90j
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support