हैमिल्टनभारतीय क्रिकेटरों पर बुधवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ यहां पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में धीमी ओवर गति के लिए उनकी मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने यह मैच चार विकेट से गंवाया जिससे मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना लगाया जब विराट कोहली की टीम गेंदबाजी करने के निर्धारित समय में चार ओवर धीमे फेंकने की दोषी पाई गई। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार अगर टीम निर्धारित समय में पूरे ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाती तो खिलाड़ियों को प्रति ओवर अपनी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर देना होता है। आईसीसी ने कहा कि कोहली ने जुर्माना स्वीकार कर लिया। इसलिए अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर शॉन हेग और लैंगटन रूसेरे, थर्ड अंपायर ब्रुस ओक्सेनफोर्ड और चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन ने आरोप तय किए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37YM5lK






0 comments:
Post a Comment