नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और सीमित ओवरों के उपकप्तान चोट के चलते आराम पर हैं। इस बीच अपना ज्यादातर समय वह अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने रोहित का क्यूट विडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ बेड पर लेटे हुए खेल रहे हैं। इस विडियो में रोहित और समायरा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो तो नहीं है लेकिन रितिका ने अपने कैप्शन से वो बात बताई है, जो शायद पापा और बेटी (रोहित और समायरा) एक-दूसरे से कर रहे हैं। इस विडियो में रोहित अपना फोन समायरा को दिखा रहे हैं। रितिका ने इस विडियो जो कैप्शन दिया है उसके मुताबिक रोहित शर्मा अपनी किसी पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले समायरा से मंजूरी मांग रहे हैं। रितिका ने इस विडियो में कैप्शन लिखा, 'रोहित की पोस्ट को मंजूरी दे रही हैं सैमी।' रोहित की आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने इस पर मौज ली है। मुंबई इंडियंस ने अपने टि्वटर अकाउंट पर इस मोमेंट का फोटो पोस्ट करते हुए दोनों की बातचीत को अपने अंदाज में पेश किया है। MI ने इस तस्वीर पर मौज लेते हुए रोहित के हवाले से लिखा, 'फोटो, कैप्शन, हैशटैग।' इसके बाद समायरा जिस अंदाज में पापा रोहित का फोन देख रही हैं उसे मुंबई इंडियंस ने 'लेट्स पोस्ट डैडा' कहकर व्यक्त किया है। इसके अलावा MI ने अपने फैन्स से भी इस तस्वीर पर उनकी राय मांगी है। MI ने सवाल किया कि 1 से 10 तक नंबर देते हुए फैन्स ये बताएं, रोहित की नई सोशल मीडिया मैनेजर कितनी क्यूट हैं? बता दें रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे से चोटिल होने के कारण वापस लौटना पड़ा है। वह 5वें और अंतिम टी20 मैच में चोटिल हो गए थे। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान रोहित की काफ मसल (पिंडली) में खिंचाव आ गया था और इसके बाद उन्हें वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39MccN2






0 comments:
Post a Comment