Wednesday, February 12, 2020

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हटाई फोटो और नाम, चहल परेशान

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। इससे न सिर्फ उसके प्रशंसक बल्कि लेग स्पिनर भी हैरान हैं। न्यू जीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अरे , ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?’ विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल का नाम बदल दिया है जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। अकाउंट ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है और नाम बदल कर केवल ‘रॉयल चैलेंजर्स’ कर दिया। यही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2tVQY04
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support