Sunday, February 2, 2020

हारी विलियमसन की टीम, कोहली ने कह दी बड़ी बात

माउंट माउंगानुई (न्यू जीलैंड)भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की तारीफ करते हुए कहा है कि उन दोनों में काफी समानताएं हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यू जीलैंड को सात रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। कप्तान कोहली को इस मैच में आराम दिया गया था। वहीं, विलियम्सन भी चोटिल थे और वह इस मैच में नहीं खेले थे। मैच के दौरान दोनों कप्तान हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे से बातें करते दिखे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कोहली से मैच के बाद विलियम्सन से उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में विपक्षी टीम के कप्तान की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘विलियम्सन और मेरी मानसिकता एक जैसी है और हम एक जैसी ही सोच भी रखते हैं। मुझे लगता है कि न्यू जीलैंड क्रिकेट सही हाथों में है।’ उन्होंने कहा, ‘टीम का नेतृत्व करने के लिए वह बिल्कुल सही आदमी हैं। मैं उनको भविष्य और वनडे सीरीज के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। न्यू जीलैंड टीम दुनिया की ऐसी टीम है जिसका खेल सबको देखना पसंद है और जिसके खिलाफ खेलना भी पसंद है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31jjxRj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support