Sunday, February 16, 2020

अब तक जौहरी के इस्तीफे को नहीं मिली स्वीकृति

नई दिल्लीबीसीसीआई के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुछ समय पहले अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया था, लेकिन उन्हें इस पद से कार्य मुक्त होने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। जौहरी को 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) के पिछले साल अक्टूबर में जाने के बाद उन्होंने पद से हटने का फैसला किया, जिससे की अगुआई वाली टीम के जिम्मेदारी संभालने का रास्ता बना। बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि उन्हें अभी तक उनका इस्तीफा पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'जब हमें यह (इस्तीफा पत्र) मिलेगा, उसके बाद हम देखेंगे।' इससे पहले सूत्र ने कहा था, 'जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।' मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालने के बाद जौहरी कई मोर्चों पर काम कर रहे थे, जिसमें उन्होंने आईपीएल प्रसारक अधिकार स्टार इंडिया को 16,348 करोड़ रुपये में बेचने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्हें तब इस पद पर नियुक्त किया गया था, जब शंशाक मनोहर बीसीसीआई अध्यक्ष थे और अनुराग ठाकुर बोर्ड के सचिव थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2vCBEGd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support