कैनबराइंग्लैंड की कप्तान ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के मुकाबले में थाइलैंड के खिलाफ विस्फोटक सेंचुरी लगाई। उन्होंने टीम के महज 7 रन पर दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद 66 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्के की बदौलत नाबाद 108 रन बनाए। उनकी तूफानी पारी की मदद से इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 176 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच 98 रनों से जीत लिया। यह टूर्नमेंट में इंग्लैंड की दो मैचों में पहली जीत है। कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ओवर की दूसरी गेंद पर ही ओपनर एमी एलन जोन्स बगैर खाता खोले बुचाथम की गेंद पर कोंचारकोंकई के हाथों स्टंप्स आउट हो गईं। अभी टीम का स्कोर 7 रन था कि डेनिएला वेट लातेह की गेंद पर चलती बनीं। वह भी खाता नहीं खोल पाईं। इसके बाद नतैली सिवर और कप्तान हीदर नाइट ने मिलकर टीम को 176 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तीसरी बल्लेबाजसिवर ने 52 गेंदों में 8 चौके की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जबकि नाइट ने नाबाद 108 रन जड़े। वह टी-20 इंटरनैशनल में इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाली तीसरी महिला बल्लेबाज बनीं। उनसे पहले इंग्लैंड के लिए तमसिन ब्योमॉन्ट और डनिएला वेट (दो बार) ने फटाफट क्रिकेट में शतक जड़े हैं। रेकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो यह 14वां मौका था जब किसी महिला क्रिकेटर ने टी-20 इंटरनैशनल में शतक जड़े। 98 रनों से जीता मैच जवाब में विपक्षी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर महज 78 रन ही बना सकी। इस तरह वह यह मैच 98 रनों से हार गई। उसके लिए ओपनर नत्तान चैंटम ने सबसे अधिक 32 रन बनाए, जबकि कोंचारकोंकई ने 12 और चेईवेई ने नाबाद 19 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए ऐनी श्रबसोल ने 3 विकेट झटके, जबकि सिवर को दो विकेट मिले।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HYsOWc






0 comments:
Post a Comment