नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में वह फैन्स से घिरे दिख रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरा जोर लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फैन्स 'धोनी-धोनी...' चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह विडियो मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के कान्हा नैशनल पार्क का है, जहां वह फैमिली और फ्रेंड्स के संग सैर पर निकले थे। क्रिकेट से आराम फरमा रहे धोनी जब मध्य प्रदेश में इस पार्क पहुंचे तो फैन्स ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। विडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर बैठे दिख रहे हैं। फैन्स उनके साथ तस्वीर खिचवाना और हाथ मिलाने को बेकरार दिख रहे थे। उनकी गाड़ी पर मौजूद बाउंसर और स्थानीय सुरक्षाकर्मी फैन्स से उन्हें बचाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। धोनी की वाइफ साक्षी ने कान्हा नैशनल पार्क ट्रिप के विडियो और तस्वीरें ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर से शेयर किए हैं। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी मैच न्यू जीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली थी। इसके बाद से उनके संन्यास की भी चर्चा होने लगी थी, लेकिन इस पर धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GO48z8






0 comments:
Post a Comment