Monday, February 17, 2020

शाहरुख-जूही के बाद प्रीति जिंटा खरीदेंगी CPL में टीम

नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की सेंट लूसिया फ्रैंचाइजी को खरीदने की तैयारी में है, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल टीम को खरीदने वाली दूसरी आईपीएल टीम बन जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिका नेस वाडिया ने सोमवार को कहा, ‘हम सीपीएल का हिस्सा बनने के लिए करार पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। हम सेंट लूसिया फ्रैंचाइजी को खरीद रहे हैं। ढांचा और कंपनी के नाम के बारे में जानकारी बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने के बाद ही दी जाएगी।’ 9 महीने से कर रहे हैं डील पर काम नेस वाडिया ने कहा, ‘मोहित बर्मन (सह मालिक) करार पर हस्ताक्षर के लिए फिलहाल कैरेबिया में है। इसे संभव बनाने के लिए मैं विशेष तौर पर सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री एलेन चेस्टनेट को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम लगभग 9 महीनों से इस पर काम कर रहे थे।’ सेंट लूसिया जोक्स सीपीएल में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में से एक है। टीम की अगुआई वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी करते हैं। सबसे सफल फ्रैंचाइजी है शाहरुख की ट्रिनबागो इंडियन प्रीमियर लीग की एक अन्य टीम केकेआर ने 2015 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को खरीदा था। यह सीपीएल की अब तक की सबसे सफल फ्रैंचाइजी है और तीन बार खिताब जीत चुकी है। टूर्नमेंट में सेंट लूसिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में किया था जब टीम चौथे स्थान पर रही थी। वर्ष 2013 में शुरू हुई सीपीएल दुनिया की स्थापित टी20 लीग में से एक है। बता दें कि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का मालिकाना हक केकेआर के मालिक बॉलिवुड स्टार और जूही चावला के पास है, जबकि पंजाब की सह मालिक हैं प्रीति जिंटा। अगर KXIP सीपीएल की टीम खरीदती है तो ये बॉलिवुड स्टार्स की टीम सीपीएम में भी भिड़ती दिख सकेंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UUfObM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support