Monday, February 24, 2020

सचिन को 'सुचिन' बोल बैठे ट्रंप, ICC ने भी लिए मजे

अहमदाबादअमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम 'मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम' में अपने भाषण के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी लिया। हालांकि, इस दौरान वह मास्टर ब्लास्टर का नाम बोलने में थोड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने सचिन की जगह सुचिन कहा। इसके बाद लोगों ने हल्के मिजाज में ट्रंप के मजे लिए। इस मामले में इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भी पीछे नहीं रहा। उसने एक विडियो शेयर किया। विडियो में गूगल का सर्च इंजन दिखाया गया है, जिसमें सचिन तेंडुकलर के नाम को संशोधित कर 'सुचिन' लिखा जाता है और फिर इस नाम को ही सेव कर दिया जाता है। आईसीसी के इस विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'आप महान क्रिकेट सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली को चीयर करते हैं, जो आपको विशाल बनाता है।' इस दौरान उन्होंने बॉलिवुड फिल्म डीडीएलजे, शाहरुख खान की फिल्म, का नाम भी लिया। ये रहा विडियो... एक फैन ने लिखा- आईसीसी भी ट्रंप की स्पीच देख रही है...


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wDuKRm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support