दुबईभारतीय क्रिकेट टीम पर न्यू जीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है। आईसीसी मैच रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना लगाया। भारत ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। ने बयान में कहा, ‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।’ पढ़ें, भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हेग तथा तीसरे अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने यह आरोप लगाए थे। टीम इंडिया ने रविवार को हुआ मुकाबला सात रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया। इससे पहले वेस्टपैक स्टेडियम में चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान भारतीय टीम ने नियमित समय में दो ओवर कम फेंके थे जिससे उस पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगा था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2H1wENT






0 comments:
Post a Comment