Saturday, February 22, 2020

Ind vs NZ Live: तीसरे दिन का खेल शुरू, जानें हर अपडेट

वेलिंग्टन पृथ्वी साव के रूप में भारत को पहला झटका लगा। साव 14 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। साव को बोल्ट ने राउंड द विकेट गेंद फेंकी। शॉर्ट बॉल पर साव ने फेंड किया। वह गेंद की ऊंचाई से हैरान रह गए। बैकवर्ड स्क्वेअर लेग पर खड़े टॉम लाथम ने आसान सा कैच लपका। अब क्रीज पर मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर क्रीज पर हैं। बेसिन रिजर्व मैदान पर अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच के तीसरे दिन 44 रनों की पारी खेल न्यूजीलैंड को भारत पर 183 रनों की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी टीम ने भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया था। तीसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक कीवी टीम अपनी पहली पारी में 348 रनों पर ऑल आउट हो भारत पर मजबूत बढ़त लेने में सफल रही जिसमें उसके निचले क्रम का अहम योगदान रहा। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की। जसप्रीत बुमराह ने बीजे वॉटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद ईशांत ने टिम साउदी (6) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 225 रन कर दिया। यहां लगा कि कीवी टीम अब जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन जेमिसन, कोलिन डी ग्रांडहोम और ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले डी ग्रांडहोम और जेमिसन ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। अपना पदार्पण मैच खेल रहे जेमिसन गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद बल्ले से भी शानदार खेल रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में वह फंस कर छह रन से पचास का आंकड़ा हासिल करने से चूक गए। जेमिसन ने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना कर चार छक्के और एक चौका मारा। अश्विन ने डी ग्रांडहोम को भी अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। वह 43 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 74 गेंदों का पारी में पांच चौके मारे। फिर बाउल्ट ने 24 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बना कीवी टीम को 348 के कुल स्कोर तक पहुंचाया और यहीं ईशांत का पांचवां शिकार बने। बाउल्ट के आउट होते ही कीवी पारी का अंत हो गया। भारत के लिए ईशांत ने पांच विकेट लिए। अश्विन के हिस्से तीन तो बुमराह और शमी के हिस्से एक-एक सफलता आई। 0.6 ओवर: पहले ओवर की छठी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने कवर ड्राइव लगाकर मारा चौका। पृथ्वी शॉ और मयंग अग्रवाल भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने मैदान में आए हैं। टिम साउदी न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी कर रहे हैं। इशांत शर्मा ने अपने कैरियर में 12वीं बार झटके 5 विकेट। न्यूजीलैंड 348 रनों पर ढेर, पहली पारी में 183 रन की बढ़त हासिल की। 100.2 ओवर: आखिरकार न्यूजीलैंड की पारी खत्म। इशांत शर्मा ने राउंड द विकेट बॉल डालकर बोल्ट को पविलियन वापस लौटाया। पंत ने लिया कैच 100 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 346/9 98.4 ओवर: लगातार चौथे ओवर में बोल्ट ने यॉर्कर को कवर के जरिए बाउंड्री पार पहुंचाया। 97.4 ओवर: अपनी चौथी बाउंड्री के साथ एक बार फिर बोल्ट ने 4 रन बटोरे 97.3 ओवर: बोल्ट ने एक बार फिर लगातार तीसरे ओवर में बॉल को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर 4 रन बटोरे 96.1 ओवर: बोल्ट ने अब अश्विन की गेंद पर फिर लगाया चौका। 95.1 ओवर: इशांत की गेंद पर बोल्ट ने लॉन्ग ऑफ जड़ा चौका। न्यूजीलैंड को अब 150 रन की बढ़त 94.2 ओवर: दी ग्रैंडहोम 43 रन बनाकर आउट। अश्विन की गेंद पर पंत ने लिया विकेट। न्यूजीलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 310 रन बुमराह की जगह गेंदबाजी करने आए इशांत 92.2 ओवर: ग्रैंडहोम ने अपनी पांचवी बाउंड्री लगाई। 91.1 ओवर: बुमराह ने लेफ्ट हैंडेड एजाज पटेल को राउंड द विकेट गेंद डाली और लेकिन एजाज ने चौका जड़ दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड के 300 रन पूरे 90.2 ओवर: अश्विन ने लिया भारत के लिए जेमीसन का विकेट। जेमीसन 44 रन बनाकर पविलियन लौटे। न्यूजीलैंड 296/8 89.2 ओवर: बुमराहकी गेंद को जेमीसन ने लॉन्ग-ऑन पर खेला और तीन रन बटोरे शमी की जगह एक बार फिर बुमराह को गेंदबाजी की कमान 86.4 ओवर: अश्वन के ओवर में एक बार फिर लगा दूसरा छक्का। 86.2 ओवर: जेमीसन ने अश्विन की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से जड़ा छक्का 85.4 ओवर: जेमीसन ने शमी की बॉल पर कवर ड्राइव लगाकर अपने 50 रन किए पूरे। न्यूजीलैंड 276/6 83.4 ओवर: शमी की फिर शॉर्ट गेंद और जेमीसन ने कीपर के ऊपर से हुक कर लगाया छक्का। न्यूजीलैंड को 106 रन की बढ़त। 83.3 ओवर: ग्रैंडहोम ने शामी की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेलकर सिंगल लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड को 100 रन की बढ़त 83.4 ओवर: एक बार फिर शमी की शॉर्ट गेंद और जेमीसन ने कीपर के ऊपर से जड़ा 6। पहली पारी में अब तक न्यूजीलैंड को 106 रन की बढ़त बुमराह के साथ दूसरे छोर पर नई बॉल संभालते शमी 80.3 ओवर: दी ग्रैंडहोम ने अपना चौथा चौका जड़ा 80.1 ओवर: दी ग्रैंडहोम ने बुमराह की गेंद पर जड़ा चौका 80 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड 250 रन 7 विकेट के नुकसान पर। एक बार फिर बुमराह के हाथ में गेंद 78.6 ओवर: एक बार फिर इशांत की गेंद पर जेमीसन ने स्क्वायर लेग की तरफ जहां चौका। न्यूजीलैंड 7 विकेट के नुतसान पर 245 रन 77.3 ओवर: शमी की गेंद पर जेमीसन ने जड़ा शानदार छक्का। अब बुमराह की जगह भारत की तरफ से गेंदबाजी करने आए हैं मोहम्मद शमी 76.5 ओवर: इशांत की गेंद पर दी ग्रैंडहोम ने दूसरा चौका जड़ा। न्यूजीलैंड 232/7 76.3 ओवर: दी ग्रैंडहोम ने इशांत की गेंद खेली और कैच पंत के हाथों में विराट कोहली ने रिव्यी लिया और देखा कि बल्ला टच नहीं हुआ था। 75.4 ओवर: बुमराह ने कोलिन दी के पैड्स पर गैंद फेंकी अंपायर अलीम दार ने आउट दिया। लेकिन रिव्यू के दौरान दिखा कि हल उनके दांये पैंर में नीचे की तरफ छूकर गई थी। साउदी के के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज काइल जेमीसन मैदान पर 74.3 ओवर: इशांत शर्मा की गेंद पर टिम साउदी 6 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी ने पकड़ा कैच। न्यूजीलैंड 225/7 73.1 ओवर: टिम साउदी ने जड़ी दिन की पहली बाउंड्री वाटलिंग के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज साउदी मैदान पर 71.2 ओवर: भारत के लिए अच्छी शुरुआत, दिन की पहली गेंद पर बुमराह की गेंद पर पंत को कैच दे बैठे वाटलिंग। न्यूजीलैंड 216/6 जसप्रीत बुमराह ने तीसरे दिन अपना पिठला ओवर किया दोबारा शुरू, वाटलिंग स्ट्राइक पर


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39YL0dY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support