Thursday, February 20, 2020

India vs New Zealand: बारिश ने धोया आखिरी सेशन, टीम इंडिया मुश्किल में

वेलिंग्टन को छोड़कर भारत का कोई बल्लेबाज बेसिन रिजर्व की तेज उछालभरी पिच पर टिक नहीं सका और पहले टेस्ट के शुरूआती दिन की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट 122 रन पर गंवा दिए। बारिश के कारण आखिरी सेशन का खेल नहीं हो पाया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे काइल जैमीसन ने 14 ओवरों में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। पहले दिन की नम विकेट पर भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इतना अनुशासित प्रदर्शन किया कि दूसरे सत्र में सिर्फ 43 रन बने। रहाणे ने 122 गेंद में चार चौकों की मदद से 38 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने 84 गेंद में 34 रन बनाए जो लंच के बाद ट्रेंट बोल्ट को पुल शाट खेलने के प्रयास में आउट हुए। वहीं हनुमा विहारी (सात) जैमीसन का तीसरा शिकार बने। देखें स्कोरकार्ड- सुबह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का दुरुस्त फैसला लिया। पृथ्वी साव (18 गेंद में 16 रन) , चेतेश्वर पुजारा (42 गेंद में 11 रन) और कप्तान कोहली (सात गेंद में दो रन) क्रीज पर टिक ही नहीं सके। युवा बल्लेबाज साव ने दो चौके लगाए लेकिन कमजोर तकनीक का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। साउदी की गेंद उनके पैड से टकराकर ऑफ स्टम्प पर जा लगी। पुजारा ने काफी संयम के साथ ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों का सामना किया। दूसरे बदलाव के तौर पर आए जैमीसन ने हालांकि उनका संयम तोड़ दिया। जैमीसन की उछाल लेती एक गेंद पुजारा के बल्ले से टकराकर विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग के हाथ में गई। इसी तरह से उन्होंने कोहली को पवेलियन भेजकर भारत को सबसे बड़ा झटका दिया। कोहली ने अपना सौवां टेस्ट खेल रहे रॉस टेलर को पहली स्लिप में कैच थमाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PdZizD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support