क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि भारतीय कप्तान को एक बार फिर से रोकने के लिए उनकी टीम ने खास रणनीति तैयार की है। कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्होंने दौरे के 9 पारियों में अब तक केवल 201 रन ही बनाए हैं। भारतीय कप्तान पहले टेस्ट में भी केवल 2 और 19 रन ही बना पाए थे। भारत और न्यूजीलैंड को दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार से यहां खेलना है। लाथम ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि जब विराट बल्लेबाजी करने के लिए निकलेंगे, तो हम तैयार होंगे। वह एक गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी हैं और यही कारण है कि वह लंबे समय से नंबर वन रैंक के बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक ऐसा किया है और सभी परिस्थितियों में किया है।' सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले नील वेगनर के आने से गेंदबाजी में अधिक गहराई आएगी। लाथम ने कहा, 'मैंने उन्हें अभी तक नहीं देखा है। वह कई वर्षों से हमारे लिए एक बेहतरीन प्रदर्शनकर्ता रहे हैं।' बता दें वेलिंग्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। दो टेस्ट मैच की सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया वेलिंग्टन की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर दिखेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T6lCO1






0 comments:
Post a Comment