Wednesday, February 5, 2020

ODI में सर्वाधिक रन: 'कैप्टन' विराट ने गांगुली को पछाड़ा

नई दिल्लीन्यू जीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत को चार विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बतौर कप्तान वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में सौरभ गांगुली से आगे निकल गए। कैप्टन कोहली ने हैमिल्टन में न्यू जीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 51 रनों की पारी खेली। इस मैच से पहले उनके नाम 86 मैचों की 82 पारियों में 5072 रन थे। देखें, कीवी कप्तान टॉम लाथम ने हैमिल्टन में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने श्रेयस अय्यर की सेंचुरी और लोकेश राहुल व विराट कोहली की हाफ सेंचुरी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 347 रन बनाए। जवाब में न्यू जीलैंड ने रॉस टेलर की सेंचुरी व हेनरी निकोल्स और लाथम की हाफ सेंचुरी की मदद से 11 गेंद बाकी रहते 348 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पढ़ें, भारतीय कप्तानों में अब वह सिर्फ मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी से पीछे हैं। कोहली के नाम अब कप्तान के रूप में 83 ODI पारियों में 5123 रन हैं। गांगुली ने नाम 142 पारियों में 5082 रन हैं। भारतीय कप्तानों में धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने 172 पारियों में 6641 रन बनाए हैं। पॉन्टिंग सबसे आगेवनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग हैं। पॉन्टिंग ने 8497 रन बनाए हैं। वहीं न्यू जीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग 6295 रन हैं और वह धोनी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39aZVla
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support