न्यू यॉर्क अमेरिका क्रिकेट और अमेरिकन क्रिकेट इंटरप्राइज (ACE) साथ मिलकर माइनर लीग T20 फ्रैंचाइजी टूर्नमेंट लेकर आ रहे हैं। यह टूर्नमेंट इस साल गर्मियों में आयोजित होगा, जिसमें न्यू यॉर्क से लेकर लॉस एंजेलिस तक की सभी बड़े शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नमेंट 2021 में होने वाली मेजर लीग T20 फ्रेंचाइजी टूर्नमेंट की रूपरेखा तय करेगा। चार जुलाई से शुरू होने वाला यह टूर्नमेंट नौ सप्ताह तक चलेगा और इसके अधिकतर मैच सप्ताह के अंत में होंगे। सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बॉस्टन, सीटल, हस्टन, डालास, ऐटलांटा और वॉशिंगटन डीसी उन 22 जगहों में से हैं, जहां इस टूर्नमेंट के मैच खेले जाएंगे। अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी इयान हिगनिस ने गुरुवार को कहा, 'अमेरिकी क्रिकेट के साथ एसीई को शामिल करने के पीछ वजह पेशेवर T20 लीग को तैयार करना था, जो अमेरिकी घरेलू क्रिकेट में मौजूद कुछ बुनियादी मुद्दों को दिखा सके।' उन्होंने कहा, 'इस नए टूर्नमेंट में जो निवेश और प्रयास किए गए हैं उनका हम स्वागत करते हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wbCAS4






0 comments:
Post a Comment