Friday, February 7, 2020

कोहली vs स्मिथ: बेहतर कौन? सचिन का ये जवाब

सिडनीमहान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को और की बल्लेबाजी शैली पसंद है लेकिन वह इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तुलना पसंद नहीं करते। सचिन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों बल्लेबाजों को खेलते देखना सुखद: अनुभव है लेकिन इनके बीच तुलना वह नहीं करना चाहते। बुशफायर क्रिकेट बैश के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने को शानदार प्रतिभा करार दिया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एटू ने सचिन के हवाले से लिखा है, ‘मैं तुलना पसंद नहीं करता। लोग मेरे और कुछ खिलाड़ियों के बीच तुलना किया करते थे। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए। मेरी नजर में कोहली और स्मिथ शानदार बल्लेबाज हैं और दोनों को खेलते देखना सुखद: अनुभव है। ये दोनों क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन कर रहे हैं और यही सबसे अहम बात है।’ लाबुशाने के उत्कर्ष पर सचिन ने कहा कि टेस्ट में खासतौर पर अपनी बल्लेबाजी से मार्नस ने प्रभावित किया है। सचिन के मुताबिक मार्नस का फुटवर्क शानदार है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सचिन ने कहा, ‘मैंने मार्नस को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स मैदान पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए देखा था। स्मिथ चोटिल हो गए थे तब वह उनकी जगह खेले थे। वह एक खास बल्लेबाज हैं। उनका फुटवर्क शानदार है। फुटवर्क फिजिकल चीज नहीं होती, इसका सम्बंध आपकी मानसिक स्थिति पर होता है। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ नहीं खेल रहे तो आपको पैरों का मूवमेंट प्रभावित होता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/378oEoA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support