Friday, March 27, 2020

धोनी का 1 लाख डोनेशन? पत्नी साक्षी भड़कीं

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण, कोविड-19 के खिलाफ 'जंग' में उनकी ओर से दी जाने वाली 1 लाख रुपये की मामूली राशि है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी ने 100 परिवारों के लिए एक लाख की डोनेशन दी है। सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा गया कि धोनी की सालाना कमाई 800 करोड़ के करीब है और इतने पैसे कमाने के बावजूद उन्होंने मामूली राशि दान की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुणे की एक एनजीओ 12.5 लाख का फंड जुटा रही थी जिससे दिहाड़ी मजदूरों की मदद हो सके। उसमें 1 लाख रुपये कम पड़ रहे थे जो धोनी ने अपनी तरफ से दिए। वह इस फंड जुटाने में सबसे ज्यादा राशि दान करने वाले व्यक्ति रहे लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। देखें, अब उनकी पत्नी साक्षी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर इन सभी खबरों को गलत बताया। साक्षी ने लिखा, 'मैं सभी मीडिया हाउस से आग्रह करती हूं कि इस संवेदनशील समय में कृपया गलत खबरें ना फैलाएं। आपको शर्म आनी चाहिए। हैरान हूं कि जिम्मेदार पत्रकारिता कहां गायब है।' महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि इससे लाखों दिहाड़ी मजदूरों का काम-धंधा पूरी तरह ठप्प हो गया है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ 'जंग' में खेल जगत ने भी हाथ बढ़ाए हैं। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने जहां 50 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है तो वहीं रेसलर बजरंग पूनिया ने भी अपनी 6 महीने की सैलरी दान की है। पीवी सिंधु, हिमा दास और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी योगदान दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QNkAVq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support