नई दिल्ली इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। वोक्स ने इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन के लिए तरोताजा रहने के मकसद से ऐसा किया है। वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में दिसंबर में हुई नीलामी के दौरान खरीदा था। उन्होंने अगस्त 2018 के बाद से टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं इंग्लैंड के आखिरी बार टी20 इंटरनैशनल उन्होंने नवंबर 2015 में खेला था। मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने नीलामी से इशारा किया था वोक्स को बड़ी रकम मिल सकती है। लेकिन सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ने ही क्रिस वोक्स के लिए बोली लगाई। वोक्स का आईपीएल में बीते दो साल में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। 2017 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 8.77 के इकॉनमी में 17 विकेट लिए थे। 2018 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सिर्फ पांच मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 10.36 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। वोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक-एक मैच खेला। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह मिली है। इंग्लैंड ने समर सीजन में छह घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार जून से शुरू हो रही सीरीज। पॉन्टिंग के समर्थन के बावजूद वोक्स को दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना पक्का नहीं है। वह 8 विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। इसमें जेसन रॉय, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, कागिसो रबाडा और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं। अंतिम एकादश में सिर्फ चार खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। दिल्ली उनके स्थान पर नीलामी में अनबिके रहे पूल के खिलाड़ियों में किसी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। इसमें अलजारी जोसफ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मुस्ताफिजुर रहमान शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VQs51q






0 comments:
Post a Comment