नई दिल्ली मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर और खेल विशेषज्ञ ने आज टि्वटर पर टीम इंडिया के ऑल टाइम तीन सर्वश्रेष्ठ फील्डरों के नाम बताए हैं। अपनी बेस्ट फील्डर्स की लिस्ट में भोगले ने टीम इंडिया के कुछ और भी बेहतरीन फील्डर्स के नाम लिए, जो भले टॉप 3 में अपनी जगह बना पाए हों, लेकिन उम्दा फील्डिंग के मामले में भोगले के दिल के करीब जरूर हैं। हर्षा भोगले की इस लिस्ट ने फैन्स को 1970 के दशक की भी याद दिलाई है। भोगले ने मुंबई से खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एकनाथ सोलकर को इस फेहरिस्त में पहला स्थान दिया है। इसके बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन नंबर 2 पर तो नंबर तीन पर मौजूदा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को रखा है। भोगले ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा, 'मेरे दिमाग में कुछ और भी नाम हैं, जो बेस्ट में से हैं। वे हैं- हेमू अधिकारी, टाइगर पटौदी, रूसी सुरती, सैयद किरमानी, आबिद अली, बृजेश पटेल, अजय जडेजा, सुरेश रैना, युवराज सिहं, मोहम्मद कैफ।' भोगले की इस लिस्ट में करीब-करीब सभी नाम थे लेकिन पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का नाम शुमार नहीं था। इस पर कुछ फैन्स ने आपत्ति जताई। कुछ फैन्स ने तो विराट कोहली का नाम भी शामिल न होने पर सवाल किए। एक फैन ने लिखा, 'आप एक नाम चूक गए- रॉबिन सिंह। मेरे ख्याल से रॉबिन सिंह भारत के जॉन्टी रोड्स थे। मेरे विचार में रॉबिन सिंह और युवराज सिंह टॉप 5 के हकदार हैं। एक अन्य फैन ने लिखा, 'पॉइंट पर युवराज सिंह और कवर्स पर मोहम्मद कैफ का कोई मुकाबला नहीं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QK1dg8






0 comments:
Post a Comment