कोलकाता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष एशियन क्रिकेट काउंसिल की आगामी बैठक में भाग नहीं लेंगे। यह मीटिंग दुबई में 3 मार्च को होनी है और गांगुली ने के खतरे के चलते इस मींटिग से हटने का फैसला लिया है। बीसीसीआई सूत्र ने जानकारी दी कि सौरभ गांगुली को इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आज शाम को दुबई रवाना होना था लेकिन UAE में कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते उन्होंने अपनी यह यात्रा स्थगित कर दी। बीसीसीआई सूत्रों ने जानकारी दी, 'बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह को एसीसी मीटिंग में भाग लेना था। लेकिन बीते कुछ दिनों में यूएई में कोरोना वायरस के 730 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जिससे पर्यटकों और यहां के निवासियों में दहशत का माहौल है।' इससे पहले शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने साफ किया था कि वह एसीसी मीटिंग में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे। गांगुली ने भरोसा दिलाया था कि इस मीटिंग में का आयोजन दुबई में कराने का फैसला लिया जाएगा और इसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का इस टूर्नमेंट भाग लेना संभव हो जाएगा। इस बार पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने यहां सुरक्षा कारणों के चलते इस महाद्वीपीय टूर्नमेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने की बात साफ कर दी है। यह टूर्नमेंट इस साल सितंबर में आयोजित होना है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ib1CDK






0 comments:
Post a Comment