नई दिल्ली कोविड-19 महामारी के कारण बीसीसीआई मंगलवार से मुंबई स्थित अपने मुख्यालय को बंद कर देगा। क्रिकेट बोर्ड ने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा है। क्रिकेट की सभी गतिविधियां आगामी नोटिस तक पहले ही निलंबित कर दी गई थीं और ऐसे में पता चला है कि कर्मचारियां को घर से काम करने के लिए कहा गया है। बोर्ड के शीर्ष सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'बीसीसीआई के कर्मचारियों को आज सूचित किया गया कि कोविड-19 महामारी के चलते वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय बंद रहेगा। सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।' बीसीसीआई ने पहले ही आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है, जबकि ईरानी कप और महिला चैलेंजर ट्रोफी सहित सभी घरेलू टूर्नमेंट भी टाल दिए गए हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 114 मामले पाए गए हैं, जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। विश्व स्तर पर इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या 6000 से अधिक हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 1,60,000 से ऊपर पहुंच गई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wWDWRd






0 comments:
Post a Comment