Tuesday, March 3, 2020

टिम साउदी ने विराट के जुनून पर कही यह बात

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इस समय आलोचनाओं में घिरे भारतीय कप्तान का बचाव किया है। इस कीवी तेज गेंदबाज ने कहा कि कोहली हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और हमेशा अपने आप में से सर्वश्रेष्ठ निकालने की कोशिश करते हैं। साउदी ने रेडियो न्यूजीलैंड से बातचीत में कहा, 'कोहली बेहद जुनूनी खिलाड़ी हैं... और मैदान पर ऊर्जा से भरे रहते हैं। अपने आप में से सर्वश्रेष्ठ निकालने की कोशिश करते हैं।' कोहली का न्यूजीलैंड दौरा बेहद खराब रहा है। वह दो टेस्ट मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और एक अर्धशतक तक उनके बल्ले से नहीं निकला। कप्तान के तौर पर भी वह विफल रहे और दोनों टेस्ट मैचों में उन्हें हार मिली। इसके बाद से टीम इंडिया के कप्तान आलोचकों के निशाने पर हैं। दूसरे मैच के बाद वह एक पत्रकार से भी भिड़ गए थे, जिन्होंने उनसे मैदान पर उनके अति आक्रामक व्यवहार को लेकर सवाल किया था। टिम साउदी के इस ब्यान से पहले विराट के अधिक जुनूनी होने की बात कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भी कही थी। केन विलियमसन सोमवार को जब टेस्ट सीरीज जीतने के बाद पत्रकारों से मिल रहे थे, तब विराट की आक्रामकता पर उनसे भी सवाल किया गया था। मैदान पर बेहद शांत दिखने इस कप्तान ने भी कहा थी कि वह खेल के प्रति बेहद जुनूनी हैं और इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38fAZId
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support