Tuesday, March 3, 2020

कल सिलेक्टर्स का इंटरव्यू, वेंकटेश प्रसाद भी दौड़ में

मुंबईबीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति () नैशनल सिलेक्टर्स के दो पदों को भरने के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार करेगी। इस इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए कर्नाटक के , लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, सुनील जोशी, राजेश चौहान और हरविदंर सिंह को बुलाया गया है। यह इंटरव्यू स्थानीय समय अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। निर्वतमान चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके साथी गगन खोड़ा के स्थान पर नए चयनकर्ताओं को चुना जाएगा। इन दो पदों के लिए कुल 44 आवेदन मिले थे। आवेदकों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर भी शामिल थे, जिन्हें इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। अगरकर कर अलावा पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भी आवेदन किया था। बीसीसीआई एक अधिकारी ने कहा, 'अगरकर के नाम पर भी विचार किया गया लेकिन आखिर में सीएसी ने शिवा, प्रसाद, चौहान, जोशी और हरविंदर को बुलाने का फैसला किया। तीन अन्य चयनकर्ताओं (जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।' अगरकर का नहीं चुना जाना इस बात का संकेत है कि बोर्ड राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए मौजूदा क्षेत्रीय नीति पर कायम रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो पंजाब और रेलवे की तरफ से खेलने वाले हरविंदर को खोड़ा की जगह मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जा सकता है, जबकि शिवरामाकृष्णन, प्रसाद और जोशी में से किसी एक को एमएसके प्रसाद की जगह दक्षिण क्षेत्र के लिए प्रतिनिधि के रूप में चयनसमिति में रखा जा सकता है। अधिकारी ने कहा, 'भारत बहुत बड़ा देश है और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व जरूरी है।' वेंकटेश प्रसाद को इस पद पर कुछ अनुभव है। वह जूनियर चयन पैनल का हिस्सा रह चुके हैं। इस 50 वर्षीय खिलाड़ी ने 33 टेस्ट और 161 वनडे खेलकर क्रमश: 96 और 196 विकेट लिए हैं। 50 वर्षीय शिवरामाकृष्णन ने 9 टेस्ट और 16 वनडे, जबकि हरविंदर ने 3 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं। दौड़ में शामिल दो अन्य उम्मीद्वारों चौहान और जोशी ने क्रमश: 21 टेस्ट और 35 वनडे तथा 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं। नई चयनसमिति साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए टीम का चयन करेगी। सीएसी की नियुक्ति 31 जनवरी को की गई थी लेकिन उसकी पहली बैठक मंगलवार को हुई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VGvzmR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support