Sunday, March 22, 2020

कनिका को कोरोना, साउथ अफ्रीकी टीम भी टेंशन में

लखनऊ बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है। कनिका शहर के जिस होटल में ठहरी थीं, उसी फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम भी रुकी थी। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ उन लोगों की तलाश में जुटा है, जो लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस सिंगर के संपर्क में आए थे। कनिका कपूर 11 मार्च को लंदन से लौटकर लखनऊ के इस नामी होटल में रुकी थीं। रिपोर्ट है कि कनिका ने होटल की लॉबी में बफे डिनर भी किया था, जहां वह ढेर सारे मेहमानों से भी मिली थीं। वह इस होटल में तब रुकी हुई थीं, जब साउथ अफ्रीकी टीम भी यहां ठहरी थी। अफ्रीकी टीम को लखनऊ में भारत के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलना था, जिसे बाद (पूरी सीरीज) में कोरोना वायरस के चलते ही रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अफ्रीकी टीम कोलकाता से स्वदेश लौट गई, जहां उसके क्रिकेट खिलाड़ियों को सेल्फ क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। शनिवार को यूपी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कनिका के घर के करीब रहने वाले करीब 22,000 लोगों को स्कैन किया है। अन्य एक्सपर्ट टीमें अब इस फाइव स्टार होटल की विडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्ड की छानबीन भी कर रही हैं, जहां कनिका 14 से 16 मार्च के बीच रुकी थीं। खबरें यह भी हैं कि कनिका ने एक न्यूज चैनल का वार्षिक कॉन्क्लेव भी अटेंड किया था। कनिका के संपर्क में आए लोगों की छानबीन कर रही सर्वेलांस टीम के एक अधिकारी ने कहा, 'इसीलिए कनिका से जुड़ी उन तमाम सीसीटीवी फुटेज और विडियो रिकॉर्डिंग्स को खंगालने की जरूरत है ताकि सही-सही रूप से यह पता चल सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आई हैं।' लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, जिन्होंने कनिका के खिलाफ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तोड़ने के चलते एफआईआर भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'कनिका ने घर में आइसोलेशन के निर्देशों का उल्लंघन किया है, जबकि वह कोविड- 19 का संभावित केस हो सकती थीं... लेकिन घर पर रुकने के बजाए वह सामाजिक कार्यक्रमों हिस्सा ले रही थीं, अब जब उनको कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, तो उन्होंने हर किसी को जोखिम में डाल दिया है, जो-जो उनके संपर्क में आया था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33CH0xW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support