Saturday, March 21, 2020

देखें, आइसोलेशन में कार्तिक, क्या-क्या कर रहे

चेन्नै भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान फिलहाल कोरोना वायरस महामारी के कारण सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की अपील की है और सभी खेल हस्तियों ने इसका सपॉर्ट किया। इसी बीच केकेआर ने एक विडियो क्लिप शेयर की है जिसमें दिनेश कार्तिक चेन्नै में अपने घर पर अकेले समय बिता रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आइसोलेशन में रहने की अपील की। पढ़ें, कार्तिक इस विडियो में कह रहे हैं, 'जैसा कि आप देख सकते हैं, यह सब मैं पिछले दो-तीन दिनों से कर रहा हूं। मैं वास्तव में अपने खेल को मिस करता हूं, लेकिन क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं। वह सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं जो खेल का हिस्सा है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये तीन चीजें हैं जो मैं पिछले तीन दिनों से कर रहा हूं - सोशल डिस्टेंसिंग (हर किसी से कम से कम छह फीट दूर रहना), अपने हाथ धोना (उन्हें साफ रखना) और घर पर जितना संभव हो रहना ताकि सुरक्षित रहें।' उन्होंने कहा, 'याद रखें, यह केवल अपना ख्याल रखने के बारे में नहीं है, अपने आसपास के सभी लोगों के लिए भी है।' पीएम मोदी ने गुरुवार को रात 8 बजे अपने संबोधन में देश के नागरिकों से 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने की अपील की थी जो 22 मार्च यानी रविवार को होगा। इस दौरान लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने-अपने घर में ही रहने की सलाह दी गई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xbBNB8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support