Sunday, March 8, 2020

सचिन बोले- इन पांच महिलाओं का आभारी हूं

नई दिल्ली दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए मनाए जाने वाले इस दिन के लिए सभी अपने जीवन में महिलाओं के योगदान को याद कर रहे हैं। इस मौके पर दुनिया के महान बल्लेबाज ने भी अपने जीवन उन पांच महिलाओं को योगदान को याद किया है, जिन्होंने उनके करियर में अपना प्रभाव छोड़ा है। सचिन ने इन महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए एक खास विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया। इस विडियो में मास्टर ब्लास्टर ने अपनी मां, आंटी, पत्नी, बेटी और सास को अपनी कामयाबी के पीछे का आधार बताया है। इस विडियो में सचिन ने सबसे पहले अपनी मां रजनी तेंडुलकर के योगदान को याद किया। सचिन ने कहा वह हमेशा उनका ख्याल रखती थीं और उन्होंने हमेशा उनकी (सचिन) सेहत और खुशी का ख्याल किया। 46 वर्षीय तेंडुलकर ने अपनी मां के बाद आंटी मंगला तेंडुलकर के योगदान को भी याद किया और बताया कि आंटी के घर में 4 सालों तक वह अपने स्कूल के दिनों में रहे ये वे दिन थे, जो किसी के भी करियर को निर्णायक दिशा देते हैं। सचिन ने उन्हें अपनी एक और मां बताया है। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने अपनी पत्नी अंजलि और उनकी मां (सचिन की सास) को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा सचिन ने अपनी बेटी सारा तेंडुलकर का भी जिक्र किया। सचिन ने अंजलि के योगदान की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने सचिन के खेलने के दौरान उनके परिवार का ख्याल रखने की जिम्मेदारी निभाई। अंजलि के इस योगदान की बदौलत सचिन अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगा पाए। सचिन ने इस विडियो में आखिर में कहा, 'इन पांच महिला के बिना, मैं नहीं जानका अपने जीवन में यहां नहीं होता तो कहां होता।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cDD7gh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support