मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंगने कहा है कि मंकीगेट मामला उनकी कप्तानी का सबसे बुरा पल था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2007-2008 बॉर्डर-गावस्कर में सिडनी टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स और भारत के आपस में भिड़ गए थे और आरोप था कि हरभजन ने साइमंड्स को मंकी यानि बंदर कहा है। हरभजन ने हालांकि इस बात से इनकार किया था। पॉन्टिंग ने कहा, ‘मंकीगेट शायद मेरी कप्तानी का सबसे बुरा पल था। 2005 में एशेज सीरीज हारना भी निराशाजनक था लेकिन मैं उस समय पूरे नियंत्रण में था, लेकिन मंकीगेट के दौरान जो हुआ उस समय मैं अपने नियंत्रण में नहीं था। वह बुरा पल था, इसलिए भी क्योंकि वह काफी लंबा खिंचा था।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैं एडिलेड टेस्ट में जा रहा था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कुछ अधिकारियों से बात कर रहा था, क्योंकि इस मामले की सुनवाई एडिलेड टेस्ट मैच के अंत में थी।’ इस विवाद के बाद आईसीसी ने हरभजन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2U24I3y






0 comments:
Post a Comment