Friday, March 13, 2020

सहवाग ने बताया, मैदान पर उनका बेस्ट फ्रेंड कौन?

नई दिल्लीदिग्गज बल्लेबाज और भारत के पूर्व धुरंधर ओपनर ने खुलासा किया है कि क्रिकेट के मैदान पर वह किसे अपना 'फ्रेंड' बनाने में ज्यादा फायदा समझते थे। हमारे सहयोगी 'क्रिकबज' के साथ एक विडियो इंटरव्यू में उन्होंने मोहम्मद कैफ के साथ एक वि़डियो इंटरव्यू के दौरान कई बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह अंपायर को दोस्त बनाने में काफी दिलचस्पी रखते थे क्योंकि वह ही मैच के दौरान सबसे अहम शख्स होता है। सहवाग ने इस विडियो में कहा, 'मैच में अहम है कौन, ना दूसरी टीम ना ही अपनी टीम खास है बल्कि अंपायर सबसे खास है। आउट उसने देना है, अगर तुम आउट हो गए तो नो बॉल उसने देनी है, तुम्हें बाहर जाना है तो एक्स्ट्रा फील्डर भी अंपायर ने देना है, कभी-कभी रनर भी उन्होंने देना है।' देखें, 41 वर्षीय सहवाग के बारे में मोहम्मद कैफ ने बताया कि वह मैच के दौरान अंपायर से काफी बातचीत करते थे। उन्होंने साथ ही बताया कि हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी वह साइमन टॉफेल से काफी बातचीत करते नजर आए। सहवाग को अफॉर्ड करना मुश्किल! करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके सहवाग ने इस विडियो में मजाक करते हुए कहा कि उनसे यारी-दोस्ती में ही इंटरव्यू लिए जा सकते हैं। सहवाग कहते हैं, 'ये भी एक कला है। यारी-दोस्ती में सब काम होते हैं। अब सहवाग का इंटरव्यू लेना है तो वैसे तो अफॉर्ड करना मुश्किल है लेकिन यारी-दोस्ती में काम बन सकता है।' इतना कहने के बाद वह हंसने लगते हैं। नीचे देखें- इंटरव्यू का पूरा विडियो


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cXQJ6f
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support