नई दिल्लीन्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कोरोना वायरस की दहशत के बावजूद आयोजित किए जाने पर इस टी20 लीग में भागीदारी का फैसला अपने खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। कोरोना वायरस के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने इस साल के आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर की खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और इनमें क्रिकेट टूर्नमेंट भी शामिल हैं। एनजेडसी ने बयान में कहा, ‘हमारी स्थिति असल में नहीं बदली है। हम अपने खिलाड़ियों को सरकार और विश्व स्वास्थ्य संस्थाओं के परामर्श के अनुसार कारण और प्रभाव तथा सर्वश्रेष्ठ उपायों को लेकर ताजातरीन सलाह देना जारी रखेंगे। हालांकि आखिर में यह खिलाड़ियों को अपना फैसला होगा।’ कोरोना वायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 130,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। भारत में अब तक 80+ लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। न्यूजीलैंड के जो खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे उनमें जिमी नीशाम (किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्यूसन (कोलकाता नाइट राइडर्स), मिशेल मैकलेनगन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), (सनराइजर्स हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नै सुपर किंग्स) शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xvxe4I






0 comments:
Post a Comment