Thursday, March 5, 2020

नियम हैं तो उनका पालन करना होगा: हरमनप्रीत कौर

सिडनी में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से अधिक अंक होने के चलते भारत को फाइनल में एंट्री मिल गई और इंग्लैंड का सफर यहीं थम गया। हालांकि टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत बिना मैच खेले फाइनल पहुंचने से खुश नहीं हैं। उन्हें यहां मैच न हो पाने की निराशा थी। इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व दिन का प्रावधान नहीं है। टूर्नमेंट की शुरुआत से पहले ही यह नियम तय किया गया था कि सेमीफाइनल मैच किसी भी कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा। यही कारण है कि भारत सेमीफाइनल रद्द होने की स्थिति में फाइनल में पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, लेकिन नियम बने हुए हैं और हमें उनका ही पालन करना है। भविष्य में रिजर्व डे रखना अच्छा विचार होगा।' भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते थे और इसी कारण वह ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी। कप्तान ने कहा, 'पहले दिन से हम जानते थे कि हमें हर मैच जीतना होगा क्योंकि अगर सेमीफाइनल नहीं होता है तो हमारे लिए मुश्किल हो जाती। इसलिए सभी मैच जीतने के लिए टीम को श्रेय जाता है।' कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल में सकारात्मक होकर कदम रखेगी क्योंकि अभी तक उनकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत ने कहा, 'हर कोई अच्छी लय में है। शैफाली और स्मृति हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। मैं और स्मृति नेट्स में ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रही हैं। दुर्भाग्यवश हम बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन हमारी टीम की साथी खेल रही हैं।' उन्होंने कहा, 'पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हमारे लिए काफी मायने रखता है। एक टीम के तौर पर हम फाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहती हैं। हम जानते हैं कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ने काफी अच्छा किया है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ikb5J1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support