Wednesday, March 4, 2020

ऋषिकेश में जॉन्टी रोड्स, गंगा में कर रहे 'हर हर गंगे'

नई दिल्ली अपने दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाने वाले हिंदुत्व से प्रभावित दिख रहे हैं। बुधवार को जॉन्टी ने अपने टि्वटर हैंडल पर ऋषिकेश की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। जोन्टी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'पवित्र गंगा के ठंडे जल में डुबकी लगाने से शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों फायदे हैं।' जॉन्टी ने इस तस्वीर के साथ तीन हैश टैग शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने मोक्ष, ऋषिकेश और इंटरनैशनल योग फेस्टिवल शब्दों के साथ हैश टैग इस्तेमाल किया है। जॉन्टी ने यह तस्वीर पूरे भारतीय स्टाइल में खिंचाई है। वह गंगा नदी में कंधों तक गहरे पानी में खड़े हैं और उन्होंने अपने दोनों हाथ जोड़े हुए हैं। 50 वर्षीय जॉन्टी रोड्स इन दिनों आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए भारत में हैं। इस बार वह किंग्स XI पंजाब की टीम के साथ बतौर फील्डिंग कोच जुड़े हैं। किंग्स XI पंजाब से पहले वह 8 सालों (2009 से 2017) तक मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रहे। जॉन्टी के कार्यकाल में मुंबई ने तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका के लिए 52 टेस्ट और 245 वनडे खेल चुके जॉन्टी रोड्स भारते से बेहद प्रभावित दिखते हैं। भारत से अनूठे प्यार के चलते ही उन्होंने अपनी 2016 में जन्मी अपनी बेटी का नाम भी 'इंडिया' रखा है। भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत की जॉन्टी हमेशा ही तारीफ करते दिखाई देते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39nFJgn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support