दुबईअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महामारी घोषित हो चुके घातक कोविड-19 के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट स्थगित कर दिए हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 21 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। के टूर्नमेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने यह जानकारी दी। टेटली ने कहा, ‘दुनियाभर में यात्रा को लेकर पाबंदियों और मौजूदा माहौल में सेहत को लेकर चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने आगामी समीक्षा तक जून के आखिर तक सारे टूर्नमेंट स्थगित करने का फैसला किया है। खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना है। हमारा मानना है कि यह समझदारी भरा फैसला लेने का समय है।’ पढ़ें, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई के बीच होने हैं। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप ट्रोफी टूर भी अप्रैल में नहीं होगा। आईसीसी ने कहा कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2021 और वर्ल्ड कप 2023 क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट को लेकर लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39jPYS5






0 comments:
Post a Comment