नई दिल्लीकोरोना वायरस से बचाव के लिए खेल जगत की दिग्गज हस्तियां सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और घर पर समय बिता रही हैं। इसी में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। इरफा ने रविवार को एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह अपने भाई यूसुफ पठान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। 35 साल के इरफान का यह विडियो टिकटॉक का है जिसे उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। उन्होंने इस विडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'जनता कर्फ्यू का आनंद लेते हुए।' उन्होंने साथ ही अपने भाई ऑलराउंडर यूसुफ पठान को भी टैग किया। पढ़ें, विडियो में यूसुफ एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और इरफान उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं जिस पर यूसुफ उन्हें 'अजनबी' बताते हैं। दरअसल, यह विडियो बॉलिवुड फिल्म सूर्या पर आधारित है जिसमें आवाज उसी क्लिप की आ रही है और इरफान, यूसुफ ऐक्टिंग कर रहे हैं। इरफान ने इस विडियो में अमरीश पुरी जबकि राजकुमार के किरदार को यूसुफ ने निभाया। इरफान और यूसुफ के इस विडियो को अब तक 37 हजार से ज्यादा बार ट्विटर पर ही देखा जा चुका है। इसे 500 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। इरफान ने करियर में 120 वनडे, 29 टेस्ट और 24 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wk7aJR






0 comments:
Post a Comment