लाहौर में गुटबाजी किस हद तक पाई जाती रही है, इस बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा पूर्व कप्तान ने किया है। उन्होंने कहा कि साल 2009 में तत्कालीन कप्तान के खिलाफ खिलाड़ियों की बगावत को भड़काने का काम मिस्बाह-उल-हक ने किया था। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यूसुफ ने यह बात बताई। उन्होंने कहा कि यूनुस और मिस्बाह के बीच तकरार 2009 के T20 वर्ल्ड कप में हुई थी। एक मैच के बाद यूनुस ने मिस्बाह को उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए कस कर डांटा था। इस पर मिस्बाह ने पलटकर कहा था कि 'तुमने (यूनुस ने) भी तो इसके पहले वाले मैच में सुस्त बल्लेबाजी की थी।' यूसुफ ने कहा कि यूनुस खिलाड़ियों के साथ सख्ती से पेश आते थे और कहते थे कि ऐसा करना जरूरी है। रिपोर्ट में यूसुफ के हवाले से बताया गया कि इसी साल श्रीलंका के दौरे पर यूनुस और मिस्बाह के रिश्ते और बिगड़े। यह पूछे जाने पर किया क्या श्रीलंका दौरे के दौरान यूनुस के खिलाफ गोलबंदी के दौरान खिलाड़ियों के एक गुट ने कुरान पर हाथ रखकर कसम खाई थी? यूसुफ ने कहा कि इन खिलाड़ियों को कमरे में मिस्बाह-उल-हक लेकर आए थे और (टीम सदस्य) शोएब मलिक ने उनसे कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने को कहा था। मिस्बाह-उल-हक इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32KhSVL






0 comments:
Post a Comment