Tuesday, March 24, 2020

लॉकडाउन पर आर्चर का ट्वीट वायरल, लोग बोले- भविष्यवक्ता

नई दिल्लीइंग्लैंड के पेसर का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसका कारण कोरोना वायरस के चलते भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। चीन से फैले इस घातक वायरस के बढ़ते प्रकोप से कई देश और वहां के लोग परेशान हैं। इसी में आर्चर का करीब तीन साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। 24 वर्षीय आर्चर ने साल 2017 में 23 अक्टूबर को ट्वीट किया था, 'घर पर तीन सप्ताह पर्याप्त नहीं रहेंगे।' उनके इस ट्वीट को पूरे भारत में लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रांजल नाम के एक यूजर ने इस पर लिखा, 'आप भविष्य देख सकते हो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें ज्योतिष बताया। अब तक इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट, 14 वनडे और 1 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके आर्चर के ऐसे ट्वीट काफी वायरल होते रहते हैं। इससे पहले भी उनका एक ट्वीट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक दिन आएगा जब भागने को कोई जगह नहीं बचेगी। वहीं, आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भी आर्चर के पुराने ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। आर्चर ने बारिश और सुपर ओवर को लेकर 2014 में ही कुछ ट्वीट किए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xj0gVc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support