Sunday, March 1, 2020

वाइटवॉश के बाद विराट कोहली किससे दिखे निराश

क्राइस्टचर्चभारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज में भारत को 0-2 से हार मिली। भारतीय कप्तान ने माना कि इस सीरीज में भारत का खेल स्तरीय नहीं रहा। कोहली बल्लेबाजों से खास तौर पर नाराज नजर आए और साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की तारीफ भी की। कोहली ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा, 'हमने पहले टेस्ट में जज्बा नहीं दिखाया और यहां भी हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद गलतियां दोहराईं। साथ ही न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने लगातार अच्छे एरिया में गेंदबाजी की।' कोहली ने कहा कि बल्लेबाजों ने इतने रन नहीं बनाए जिससे गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिलती। कोहली ने कहा, 'कुल मिलाकर यह कई चीजों का मेल रहा। हमारे बल्लेबाजों ने गलतियां कीं और न्यूजीलैंड ने लगातार दबाव बनाए रखा।' कोहली अपनी टीम के बल्लेबाजों से निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हम पर दबाव बनाए रखा और हम उसमें फंसे रहे। भारतीय टीम को सीरीज के दोनों मैचों में टॉस हारना पड़ा। इसके बाद केन विलियमसन ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गेंदबाजों के लिए मददगार हालात पर कीवी टीम ने शानदार खेल दिखाया और भारत को बैकफुट पर रखा। इस पर कोहली ने कहा, 'टॉस एक कारण हो सकता है लेकिन हम उसके बारे में नहीं सोचते। यह आपके नियंत्रण में नहीं होता।' भारतीय कप्तान ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप इस पर विचार नहीं कर सकते। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ता है। इस बार हम अपना बेस्ट खेल नहीं दिखा पाए। हमें अब इस पर विचार करना होगा कि क्या गलत हुआ। वनडे में हमारी टीम में अच्छा खेल दिखाया हालांकि टेस्ट में एक टीम के तौर पर हम अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। न्यूजीलैंड के सामने हम कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए। टेस्ट सीरीज में हमने गलतियां कीं और हम मानते हैं कि इस सीरीज में हम अच्छे नहीं थे और इस बात को स्वीकार करने में कोई गलती नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VA7xtL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support