Thursday, March 26, 2020

बच्चों संग लूडो, सांप-सीढ़ी, चिड़िया उड़ खेल रहे सहवाग

नई दिल्लीकोरोना वायरस से बचाव के कारण खेल जगत की दिग्गज हस्तियां इस समय लॉकडाउन के चलते घरों में ही समय बिता रही हैं। इसी में पूर्व भारतीय धुरंधर ओपनर का भी नाम आता है। सहवाग फिलहाल अपने परिवार के साथ घर पर हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ काफी समय बिता रहे हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज के साथ एक शो में 41 वर्षीय सहवाग ने बताया कि वह घर पर रहने के दौरान क्या-क्या कर रहे हैं। इस वीडियो में सहवाग से जब पूछा गया कि वह घर पर क्या-क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'परिवार के संग समय बिताना, लूडो खेलना, सांप-सीढ़ी, कैरम बोर्ड, अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलना और बच्चों के साथ कुछ-कुछ खेल खेलता हूं।' पढ़ें, उन्होंने साथ ही बताया कि बच्चों के साथ 'चिड़िया उड़' जैसे खेलना भी उन्हें काफी पसंद आता है जब वह जोर से हाथों पर मारते हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि उनके घर में 12-13 सैनिटाइजर की बोतल हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी कोई मेरे घर आता है तो वह हाथ धोता है और जो ऐसा नहीं करता, उसे सैनिटाइजर इस्तेमाल करना होता है।' चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इस खतरनाक वायरस के कारण ओलिंपिक समेत बड़े खेल इवेंट को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। इस वक्त कोई भी क्रिकेट सीरीज या टूर्नमेंट नहीं खेला जा रहा है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां घर पर ही समय बिता रही हैं जो कोरोना से बचाव का भी एक उपाय है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2y65sfq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support